(रिपोर्ट-सैय्यद तामीर उद्दीन) महोबा। बुन्देलखंड के महोबा जिले में गाय बचाओ-किसान बचाओ पदयात्रा मंे शामिल होने पहुंचे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठी भांजी। जिससे वहां भगदड़ मच गई। इस दौरान कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए।
हुआ यूंकि आज जिला महोबा जिले के कबरई थाना क्षेत्र में कांग्रेसी की ओर से गाय बचाओ-किसान बचाओं पदयात्रा निकाली जा रही है। कांग्रेस की इस पदयात्रा में शामिल होने झांसी के पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य समेत अन्य कांग्रेसी पहुंचे। अभी पदयात्रा निकली ही थी कि पुुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। जिससे वहां पुलिस और आंदोलनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच विवाद बड़ गया। पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठियां भांजते हुए खदेड़ना शुरु कर दिया। जिस कारण वहां भगदड़ मच गई।