हैदराबाद। रविवार की सुबह आंध्र प्रदेश में भयानक सड़क हादसा हुआ है। सड़क हादसे में बस और ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें 13 लोगों की मौत होना बताया जा रहा है तो वहीं कुछ लोग गम्भीर रुप से घायल हो गए।
आंध्र प्रदेश के के कर्नूल जिले के वेलदुर्ती मंडल के मदरपुर गांव के पास नेशनल हाईवे 44 पर सुबह एक बस और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मारे गए लोगों में आठ महिलाएं, पांच पुरुष और एक बच्चा है। ये सभी लोग तीर्थ यात्रा पर थे। जिस मिनी बस में यह सभी लोग सवार थे।
बताया जा रहा है बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर को ओवररन करते हुए दूसरी ओर से आ रही एक लॉरी से भिड़ गई थी। सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।