चंडीगढ़। पंजाब की 109 नगर निकाय-नगर पंचायत और सात नगर निगम के लिए मतगणना जारी है। जिसमें कांग्रेस ने पंजाब की सात नगर निगम चुनाव में प्रंचड जीत हासिल की है। वहीं भारतीय जनता पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।
कांग्रेस पार्टी ने यहां बाटला, बठिंडा, मोगा, कपूरथला, पठानकोट नगर निगम में जीत हासिल कर ली है. नगर निगमों के अलावा कांग्रेस ने अभी तक 98 म्युनसिपल काउंसिल में जीत दर्ज कर ली है.
अभी तक के जो नतीजे सामने आए हैं, उनके मुताबिक ये स्थिति है:
• बाटला नगर निगम: कांग्रेस 35, अकाली दल 6, बीजेपी 4, AAP 3, निर्दलीय 1
• मोगा नगर निगम: कांग्रेस 20, अकाली दल 15, बीजेपी 1, AAP 4, निर्दलीय 10
• कपूरथला नगर निगम: कांग्रेस 43, अकाली दल 3, निर्दलीय 2
• पठानकोट नगर निगम: कांग्रेस 37, अकाली दल 1, बीजेपी 11, निर्दलीय 1
• अबोहर नगर निगम: कांग्रेस 49, अकाली दल 1