झांसी। बुन्देलखंड में झांसी जिले के लहचूरा थाना क्षेत्र में बाइक और चार पहिया वाहन की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक घायल हो गया। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
झांसी जिले के लहचूरा थानान्तर्गत ग्राम चकारा में रहने वाला 28 वर्षीय पंकज बाइक लेकर अपने घर से खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान गांव के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन से उसकी टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजन घायल को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए। जहां पर चिकित्सकों ने पंकज का प्राथमिक उपचार कर झांसी के लिए रेफर किया।