झांसी। बुन्देलख्ंाड में झांसी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी से चांदी का बैग छीन लिया है। जिसकी शिकायत थाने की पुलिस से की गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पहुंची और घटना की जानकारी करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।
झांसी जिले के शहर कोतवाली अन्तर्गत पुरानी नझाई में रहने वाला राजकुमार सोनी सर्राफा व्यापारी है। राजकुमार सोनी आज एक किलो से अधिक चांदी से भरा बैग लेकर सर्राफा बाजार जा रहा था। तभी उन्नाव गेट पर बाइक सवार बदमाशों ने उसका बैग छीन लिया और भाग गये। पीड़ित ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी करते हुए छानबीन शुरु कर दी है।