झांसी। बुन्देलखंड में झांसी जिले के ग्राम कोटखेरा में बालक-बालिकाओं की दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। सिका उदघाटन बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने किया है। जिसमें कई बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में बालकों की 1600 मीटर दौड़ 6 चरणों में पूरी हुई। जिसमें पहले नंबर पर आकर छोटू यादव कोटखेरा को 5100 पुरस्कार जीता है। जबकि दूसरे नंबर पर ब्रह्मानंद अम्बावाय ने आकर 3100 और तीसरे नंबर पर संदीप कमथरी ने आकर 2100 रुपए का पुरस्कार जीता है। वहीं बालिकाओं की दौड़ में उमा भारती पलिंदा, छाया ठाकुर पलिदा और साधना यादव सैयर रहे। इन्हें भी पुरस्कार दिए गए।
इस मौके पर अशोक मिश्रा, अरविंद राजपूत, रामसेवक यादव प्रधान, कोटखेरा बनवाली साहू, राजेंद्र विश्वरी, गजेंद्र प्रजापति आदि मौजूद रहे। अंत में आभार आयोजन कर्ता कप्तान सिंह परिहार ने किया।