बसपा में फेरबदलः भूपेन्द्र आर्या की वापसी, राजू राजगढ़ बने झांसी जिलाध्यक्ष, रविकांत को झांसी मंडल की कमान

झांसी। बसपा मुखिया मायावती ने बुंदेलखंड के झांसी में पार्टी संगठन को मजबूत और बेहतर बनाने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। जिसमें बसपा सुप्रीमो मायावती के आदेश पर पूर्व बुन्देलखंड प्रभारी/ग्वलियर-चम्बल संभाग प्रभारी भूपेन्द्र आर्या की पार्टी में वापसी कराई है। वहीं पार्टी के पुराने व वफादार कार्यकर्ता राजू राजगढ़ को झांसी जिलाध्यक्ष बनाया है। इससे पहले जिलाध्यक्ष की कमान रामबाबू चिरगाईयां संभाले हुए थे। रामबाबू का जिलाध्यक्ष के पद से हटाते हुए सामाजिक भाई चारा का जिला प्रभारी बनाया गया है तो वहीं पूर्व पार्षद रविकांत मोर्य को मंडल जोन इंचार्ज बनाया है।
प्रेस विज्ञिप्ती के माध्यम से यह जानकारी बुन्देलखंड प्रभारी/मुख्य जोन इंचार्ज लालाराम अहिरवार ने दी है। बसपा के इस बदलाव से जहां युवा कार्यकर्ताओं में जोश है तो वहीं मिशनरी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
नई जिम्मेदारी संभालते हुए राजू राजगढ़ ने कहा कि वह कार्यकर्ताओं के साथ कधे से कधा मिलाकर दिन-रात एक कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करेंगे और 2022 में पार्टी को झांसी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर विजयी दिलायेंगे। इससे पहले वह जिले में जिला पंचायत में भी नीला परचम फहराने का प्रयास करेंगे।