(रिपोर्ट-मृदुल पांडे) झांसी/मोठ। बुन्देलखंड में झांसी की मोंठ तहसील को गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व पर सजाया गया। रात के समय दुल्हन सजी नजर आ रही थी। एसडीएम अतुल कुमार और तहसीलदार डॉ लालकृष्ण ने सजावट करवाई। उप जिलाधिकारी अतुल कुमार ने बताया कि हम सभी लोग मिलकर राष्ट्रीय पर्व को मनाते है राष्ट्रीय पर्व को लेकर कस्बे में रंगीन लाइटों से अनोखी छटा से जगमगा रही मोठ तहसील को देखने लोगों का ताता रहा।