झांसी। समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में झांसी जिले के सिजारी खुर्द में किसान पंचायत हुई। जिमें किसानों ने अपनी-अपनी समस्याओं को सुनकर दूर करने का भरोसा दिया।
किसान पंचायत में किसानों ने विद्युत, पानी, अन्ना जानवरों से बचाव, प्रधानमंत्री आवास, शौचालय समेत अन्य समस्याओं को लेकर जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी करते हुए जहां किसानों ने केन्द्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को खरी-खोटी सुनाई तो वहीं आंदोलन करने की चेतावनी दी। समस्याओं को सुनाते हुए किसानों से कहा कि बिजली विभाग की भ्रष्टाचारी के कारण वह खून के आंसू बहा रहे हैं। किसानों ने बताया कि गांव में एक डीपी पूरी तरह फुकी है। एक डीपी आधी फुकी है। लगभग डेढ़ माह हो चुका है। लेकिन डीपी को नहीं बदला गया है। जिस कारण 300 लोग हरिजन बस्ती के प्रभावित है। इसके अलावा अन्ना जानवर खेत में खड़ी फसल नुक्सान पहुंचा रहे है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी समस्याओं को शीघ्र ही दूर किया जाये। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।