झांसी। बुंदेलखंड में झांसी जनपद के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में सवारियों से भरी बस पलट गई। जिससे उसमे सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल सवारियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
बताया जा रहा है कि झांसी के लहचूरा से झांसी की ओर सवारियों को लेकर भरी एक बस आ रही थी। बस जैसे ही नेशनल हाईवे झांसी खजुराहो राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनुषधारी पेट्रोल पंप के समीप पहुंची। तभी एक रोडवेज को ओवरटेक करने के चक्कर में चालक संतुलन खो बैठा। इससे पहले चालक बस पर संतुलन करता वह हाईवे से नीचे जा गिरी। जिसके बाद बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में लगभग 2 दर्जन से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे को देख राहगीरों ने थाने की पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हादसे में घायल यात्रियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।