(रिपोर्ट-मृदुल पांडे) झांसी/मोठ। बुन्देलखंड में झांसी जिले के मोंठ नगर पंचायत कार्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रुप में मनाई गई।
नगर पंचायत अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव एवम ईओ मोठ श्याम करण की अगुवाई में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। उनके बताए हुए मार्गों पर चलने की प्रेरणा ली। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्वामी विवेकानंद एक युगपुरुष थे। उन्होंने युवाओं को नई सोच के साथ एक नया रास्ता दिया था। आज की नई पीढ़ी के युवाओं को स्वामी विवेकानंदजी को याद कर उनके बताए हुए मार्गों पर चलने की आवश्यकता है।
इस मौके पर पार्षद साबिर कुरेशी, राजू बाल्मिक, राजू रायकवार, नगर पंचायत के लेखा लिपिक महेश चंद्र बादल, राजीव यादव, प्रमोद यादव, राजेंद्र परिहार, अबनीश श्रीवास्तव, सन्नी यादव, जुगल किशोर, प्रकाश, गुठल यादव आदि अनेक लोग मौजूद रहे।