(रिपोर्ट-गोविंद सिसोंदिया) झांसी/गुरसराँय। बुन्देलखंड में झांसी के गुरसरांय में तालाब माता मंदिर पर चल रही संगीत मई श्रीमद्भागवत कथा के छठवें दिन भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन किया गया।
भागवत कथा व्यास पं कृष्णा शास्त्री ने कहा कि भगवान की बाल लीलाओं में बड़े बड़े ज्ञानी मोहित हो जाते है। उन्होंने भगवान की माखन चोरी लीला का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान के घर दूध दही की कमी नही थी, लेकिन ब्रज की प्रत्येक गोपी भगवान को अपने हांथो से माखन खिलाना चाहती थी। इसलिए भगवान ने गोपियों के मनोरथ को पूर्ण करने के लिए माखन चोरी को माध्यम बनाया और गोपियों का मनोरथ पूर्ण किया।
संगीतमय कथा में ऑर्गन पर प्रमोद गोस्वामी नाल पर देवेन्द्र घोष पैड पर भज्जू दांगी ने संगत की। कथा की आरती महेश सोनी पप्पू ने की। इस मौके पर पं ब्रजकिशोर व्यास, मनोहर राव नेवालकर, राधारमण शर्मा, जगमोहन समेले, मुन्नालाल शर्मा, अशोक पटेल, गंगा श्रंगी ऋषि समेत अन्य मौजूद रहै।