गोंडा। कहते हैं कि जब खाकी ही खाकी की दुश्मन बन जाये तो कानून व्यवस्था किस प्रकार की होगी, इसके बारे में अधिक बताने की जरुरत नहीं पड़ती है। कुछ ऐसा ही वाक्या उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में सामने आया। जहां महिला सिपाही ने एक पुरुष सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप लगया है। शिकायत के आधार पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
हुआ यूंकि गोंडा जिले के नगर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस लाइन में सिपाही अंकित रॉय है। अंकित रॉय पर एक महिला सिपाही ने आरोप लगाते हुए बताया कि कमरा दिखाने के बहाने से उसने उसे अपने घर बुलाया। जहां जबरन उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने की पुलिस से करते हुए इसके बारे में अवगत कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।